महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का कथित बयान वायरल, बोले- ‘कई महिलाओं को मुझे पटाने के लिए भेजते हैं’

शिवपुरी: जिले के खनियांधाना में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में 20 अगस्त को आयोजित सभा के दौरान पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के कथित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक महिलाओं को लेकर टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

सभा के दौरान विधायक प्रीतम लोधी ने कथित तौर पर कहा कि कुछ लोग उन्हें फंसाने के लिए महिलाओं को उनके आसपास भेजते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग मोबाइल फोन लेकर आसपास खड़े रहते हैं और उनके किसी बयान या बातचीत को रिकॉर्ड कर बाद में उन्हें विवाद में फंसाने का प्रयास करते हैं।

‘महिलाओं को भेजकर पटाने की कोशिश करते हैं’

वायरल वीडियो में विधायक कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें पहले से ऐसी कोशिशों की जानकारी मिल जाती है। उन्होंने दावा किया कि एक महिला ने उन्हें बताया था कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और कुछ महिलाओं को उनके पास बातचीत करने तथा उन्हें पटाने के लिए भेजा जाता है। विधायक ने कथित तौर पर ऐसी महिलाओं को “शातिर दिमाग” बताते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की गतिविधियों की जानकारी पहले ही हो जाती है।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना वीडियो

प्रीतम लोधी के इस कथित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। बयान के पूरे संदर्भ और मामले को लेकर विधायक की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आने का इंतजार है।

ये भी पढ़े –  तीन माह से राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप, आदिवासी ग्रामीणों ने लगाया चक्काजाम; करीब 3 घंटे बाद खुला रास्ता

  • shivpuri-pichhore-mla-pritam-lodhi-women-statement-video-viral-khanyadhana
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार