संबल योजना के नाम पर आदिवासी परिवारों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: एक आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: मुख्यमंत्री संबल योजना और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर आदिवासी परिवारों से ठगी करने वाले गिरोह का पोहरी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम अहेरा निवासी कमलफूल आदिवासी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी जाहिद खान पुत्र मुनब्बर खान निवासी देवरी, हाल किले के अंदर पोहरी और उसका साथी आफताब खान खुद को जनपद कर्मचारी बताकर आदिवासी परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे।

दिवंगत पत्नी के नाम सहायता राशि दिलाने का दिया झांसा

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फरियादी को उसकी दिवंगत पत्नी के नाम पर 2 लाख रुपये की सहायता राशि दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले आरोपियों ने जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर फरियादी से 25 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद जब पीड़ित को योजना का लाभ नहीं मिला तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

यह भी पढ़े: भोपाल में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान मारपीट का आरोप, वायरल वीडियो पर बढ़ी सियासी चर्चा 

फर्जी मोबाइल नंबरों से कई परिवारों को बनाया निशाना

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते थे। गिरोह के सदस्य खुद को शासकीय कर्मचारी बताकर आदिवासी परिवारों से संपर्क करते और उन्हें संबल योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा देकर दस्तावेज और पैसे लेते थे। पुलिस को आशंका है कि गिरोह ने इस तरह कई अन्य परिवारों को भी अपना शिकार बनाया है।

एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जाहिद खान को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस अब फरार आरोपी आफताब खान और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े: MP Paper Leak Cases: मध्य प्रदेश में पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित

  • shivpuri-sambal-yojana-fraud-tribal-families-accused-arrested
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना