शिवपुरी के सरकारी स्कूल में 33 छात्र दर्ज, लेकिन एक भी नहीं पहुंचा; तहसीलदार ने लगाई फटकार

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले में शिक्षा व्यवस्था की जमीनी स्थिति उस समय सामने आई जब कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर बैराड़ तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश ने पोहरी विकासखंड के सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सड़ के प्राथमिक विद्यालय में 33 पंजीकृत छात्रों में से एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला। वहीं, विद्यालय में मध्यान्ह भोजन भी नहीं बनाया गया था।

सड़ प्राथमिक विद्यालय में मिली गंभीर लापरवाही

मंगलवार को हुए निरीक्षण के दौरान विद्यालय में केवल एक शिक्षक उपस्थित मिले। छात्रों की शून्य उपस्थिति और मध्यान्ह भोजन नहीं बनने पर तहसीलदार ने नाराजगी जताते हुए संबंधित शिक्षक को फटकार लगाई। उन्होंने छात्र उपस्थिति बढ़ाने और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर चल रहा निरीक्षण अभियान

यह निरीक्षण जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर किया गया। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सुबह करीब 11 से 11:30 बजे के बीच यह निरीक्षण किया गया।

ककरई स्कूल में भी कम मिली छात्र उपस्थिति

इसके बाद तहसीलदार ने ग्राम ककरई के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। दोनों विद्यालय एक ही भवन में संचालित होते पाए गए। यहां चार शिक्षक उपस्थित थे, लेकिन छात्रों की संख्या अपेक्षा से काफी कम मिली।

कम उपस्थिति पर तहसीलदार ने शिक्षकों को छात्र उपस्थिति बढ़ाने, नियमित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में महिला अधिवक्ता ने ऑनलाइन उत्पीड़न का लगाया आरोप, साइबर जांच की मांग

 
  • shivpuri-school-inspection-zero-student-attendance-midday-meal-irregularities-news
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना