दमोह में दर्दनाक हादसा: घर की चौखट पर सांप के डसने से 55 वर्षीय वृद्ध की मौत

दमोह/ आकिब खान: जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के सिंग्रामपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में जहरीले सांप के डसने से 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे की है, जब वृद्ध बाथरूम जाने के लिए घर से बाहर निकले थे।

जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया

मृतक की पहचान परमू रैकवार (55) निवासी सिंग्रामपुर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने घर की चौखट पर पैर रखा, वहां पहले से बैठे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।

जांच के बाद मृत घोषित

मृतक के पुत्र बृजेश रैकवार ने बताया कि पिता की चीख सुनकर वह बाहर पहुंचे तो एक सांप वहां से जाता दिखाई दिया। इसके बाद परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही सिंग्रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

साफ-सफाई रखने की अपील

बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने के बीच इस हादसे ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से रात के समय सतर्क रहने और घर के आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: http://सागर में CNG प्लांट से गैस रिसाव, बड़ा हादसा टला, बिना रिटेल लाइसेंस गैस बिक्री के आरोपों की जांच शुरू

  • Snake Bite Death Elderly Man Dies After Venomous Snake Bite at Home Doorstep
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना