सोनभद्र: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान

सोनभद्र: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें समाज के विभिन्न वर्गों को महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा, लैंगिक शोषण, साक्षरता एवं स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर विशेष जानकारी दी जा रही है।

मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, कानूनी अधिकारों और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

इसके साथ ही साइबर अपराधों को लेकर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल और लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी और OTP साझा न करने जैसी सावधानियों के बारे में बताया जा रहा है।  महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:  112 – आपातकालीन सेवा,  1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन,  181 – महिला हेल्पलाइन, 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन,  1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

ये भी पढ़े – लखनऊ: योगी सरकार का बड़ा कदम, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

  • sonbhadra-mission-shakti-5-0-women-safety-awareness-cyber-crime-program
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना