लखनऊ: योगी सरकार का बड़ा कदम, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार का फोकस अब स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और बच्चों को बेहतर व सुविधायुक्त शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने पर है।

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि स्कूलों में मौजूद सभी अवसंरचनात्मक कमियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द दूर किया जाए। उन्होंने साफ कहा है कि किसी भी विद्यालय में आवश्यक सुविधाओं की कमी अब स्वीकार्य नहीं होगी।

ये भी पढ़े – गंगा एक्सप्रेसवे IMLC में एफडीआई को बढ़ावा देने के लिए लैंड सब्सिडी, टैक्स छूट और कैपिटल इंसेंटिव का मजबूत पैकेज लागू

सरकार ने ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के तहत प्रदेश के स्कूलों में सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत हर स्कूल की जरूरतों का गैप एनालिसिस किया जाएगा और जहां संसाधनों की कमी होगी, वहां CSR और अन्य सहयोग से व्यवस्थाएं पूरी की जाएंगी।

इसके साथ ही माध्यमिक विद्यालयों में ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के जरिए स्कूलों की अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया है। जिन विद्यालयों में कमियां पाई जाएंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर समेकित प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा जाएगा।

सरकार ने ‘विद्यांजलि पोर्टल’ से सभी स्कूलों को जोड़ने की प्रक्रिया भी तेज करने के निर्देश दिए हैं, जिससे स्कूल अपनी जरूरतें ऑनलाइन दर्ज कर सकें और एनजीओ, CSR एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से उन्हें पूरा किया जा सके।योगी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित और आधुनिक शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

ये भी पढ़े – गन्ना विकास विभाग की पहल से प्रदेश में ड्रिप इरीगेशन को मिला बढ़ावा, लाखों किसानों को मिला सीधा लाभ

  • up-education-reform-yogi-government-schools-development
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना