रीवा के जवा जंगल में युवक-युवती के नरकंकाल मिलने से सनसनी

रीवा | अरविंद तिवारी: रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकहाई गांव के जंगल में युवक और युवती के दो नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में ग्रामीणों ने नरकंकाल देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक दोनों शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुके हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि घटना काफी पुरानी हो सकती है। घटनास्थल से कुछ कपड़े और एक जैकेट बरामद की गई है, जिनके आधार पर मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों नरकंकालों को पोस्टमार्टम और अन्य जांच प्रक्रियाओं के लिए भेजा गया है। मृतकों की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़े: रायसेन: आरसीएमएस पोर्टल के प्रकरणों का समयसीमा में करें निराकरण; कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा

  • The discovery of the skeletons of a young man and woman in Rewa Jawa forest has caused a sensation
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना