रायसेन: आरसीएमएस पोर्टल के प्रकरणों का समयसीमा में करें निराकरण; कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा

रायसेन, 18 मई 2026। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाइन, समयसीमा वाले पत्रों, विभागीय योजनाओं और विभिन्न अभियानों की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के निराकरण की जानकारी लेते हुए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का तय समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पर विशेष जोर

कलेक्टर विश्वकर्मा ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए खाद्य, शहरी विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य, पीएचई और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का संतोषजनक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नॉन-अटेंडेंट शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से कार्यप्रणाली में सुधार लाने को कहा। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में देरी पर भी कलेक्टर ने चिंता व्यक्त की और अधिकारियों को समयसीमा में कार्रवाई कर संबंधित आवेदकों को जानकारी देने के निर्देश दिए।

गेहूं उपार्जन, आवास योजना और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा

बैठक में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए किसानों को शीघ्र भुगतान और उपज के सुरक्षित भंडारण के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा के दौरान जनपद सीईओ को अधूरे आवास जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। वहीं समग्र सीडिंग के लंबित कार्य को भी प्राथमिकता से पूरा करने को कहा गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने और नलजल योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

मानसून तैयारियों को लेकर निर्देश

कलेक्टर विश्वकर्मा ने नगरीय निकायों में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए नालियों की सफाई और जलभराव रोकने के इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी एसडीएम को आपदा प्रबंधन बैठक आयोजित करने और पिछले वर्षों में हादसों वाले तालाबों एवं डेमों की सूची तैयार कर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्तव 

यह भी पढ़े: इंदौर: वार्ड 42 में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुनीं रहवासियों की समस्याएं, विकास कार्यों के दिए निर्देश

 

  • Raisen Resolve RCMS portal cases within the time limit Collector Arun Vishwakarma
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना