नो वीआईपी कल्चर: भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने सादगी से किया भूमि पूजन

रीवा/ अरविन्द तिवारी: वैश्विक आर्थिक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और सादगीपूर्ण जीवनशैली को लेकर दिए गए 7 सूत्रीय राष्ट्रीय आह्वान का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने सादगी और संसाधन बचत की मिसाल पेश करते हुए 1600 मीटर लंबे त्योंथर उपजेल पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

ईंधन बचत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश

करीब 130 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस मार्ग का भूमि पूजन बिना किसी वीआईपी तामझाम, बड़े काफिले और फिजूलखर्ची के किया गया। विधायक सिद्धार्थ तिवारी सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और प्रधानमंत्री के ईंधन बचत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

डबल इंजन सरकार त्योंथर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग और पेट्रोल-डीजल की बचत का जो संदेश दिया है, उसका पालन करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार त्योंथर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही है।

समय और ईंधन दोनों की बचत

उन्होंने बताया कि यह सड़क निर्माण कार्य उपजेल क्षेत्र और आसपास के लोगों के आवागमन को आसान बनाएगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद त्योंथर की अध्यक्षा कृष्णावती विद्यासागर शुक्ला ने की।

इस अवसर पर भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

  • no-vip-culture-bjp-mla-siddharth-tiwari-performed-groundbreaking-ceremony-cimplicity
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना