थाना दिगौड़ा का वार्षिक निरीक्षण, एसपी सुधीर अग्रवाल ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा की

टीकमगढ़/धर्मेंद सिंह लोधी की रिपोर्ट: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने रविवार, 30 अगस्त को थाना दिगौड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना स्तर की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों, अभिलेख संधारण और उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण की शुरुआत पुलिस गार्ड द्वारा सलामी से हुई। एसपी ने गार्ड का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा प्रदर्शित करने वाले पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना भवन, कार्यालय, रोजनामचा, विवेचना कक्ष, अभिलेख, सीसीटीएनएस, कंप्यूटर संसाधन, मालखाना, शस्त्रागार, सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, अभिलेखों को अद्यतन रखने और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर संरक्षण के निर्देश दिए।

लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

एसपी ने लंबित अपराध, मर्ग, चालान, खात्मा और खारिज प्रकरणों की प्रकरणवार एवं विवेचकवार समीक्षा की। उन्होंने गंभीर एवं लंबित मामलों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही निष्पक्ष, वैज्ञानिक और समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने गुंडा एवं निगरानी सूचीबद्ध व्यक्तियों, जेल से रिहा अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने को कहा। संदिग्ध गतिविधियों की स्थिति में औचक चेकिंग और आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

आमजन से संवेदनशील व्यवहार पर जोर

पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन की शिकायतें संवेदनशीलता से सुनने तथा उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करें और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रभावी निगरानी एवं जवाबदेह पुलिसिंग पर ध्यान दें। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी दिगौड़ा निरीक्षक मनीष मिश्रा सहित थाना दिगौड़ा का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।

ये भी पढ़े –  चार भैंस चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप, फरियादी ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

 

  • tikamgarh-digaura-police-station-annual-inspection-sp-sudhir-agrawal-crime-review
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना