
टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: टीकमगढ़ में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, सीएम हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरणों और अन्य लंबित मामलों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने योजनाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के कामकाज, संचालित योजनाओं और लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समस्याओं का समाधान लंबित न रहे
बैठक में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान और सीएम हेल्पलाइन से जुड़े मामलों की समीक्षा प्रमुखता से की गई। कलेक्टर ने लंबित शिकायतों और प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान लंबित न रहे।
राजस्व और भू-अर्जन के मामलों पर भी चर्चा
बैठक में भू-अर्जन से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग और केन-बेतवा लिंक परियोजना से जुड़े प्रकरण शामिल रहे। इसके अलावा वन अधिकार पट्टे, राजस्व प्रकरण और फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई।
कृषि विभाग से जुड़े कार्यों में ई-विकास पोर्टल के माध्यम से खाद वितरण, कृषि वर्ष 2026 और PMDDKY की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानी और जरूरी निर्देश दिए।
कई योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा
टीएल बैठक में NGT Wetland Compliance, छिरधारा ग्राम योजना तथा DMF/DATCC की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), कोर्ट एवं अवमानना प्रकरण और आयुष्मान भारत योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
कलेक्टर ने अधिकारियों से टीएल पत्रों पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने पिछली टीएल बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन की भी समीक्षा की और जिन मामलों में कार्रवाई लंबित है, उन्हें प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।
प्रगति पर लगातार निगरानी
कलेक्टर श्रोत्रिय ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि लंबित मामलों के निराकरण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। संबंधित विभाग समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करें और प्रकरणों की प्रगति पर लगातार निगरानी रखें।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़, एसडीएम टीकमगढ़ संस्कृति मुदित लटोरिया, एसडीएम जतारा नीरज खरे, एसडीएम बल्देवगढ़ निशांत भूरिया, डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
- Tikamgarh-Collector-Vivek-Shrotriya-TL-Meeting-Departmental-Schemes-Pending-Cases-Review








