राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में टीकमगढ़ में कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

टीकमगढ़/ ब्यूरो हैड धर्मेंद्र सिंह लोधी की रिपोर्ट: दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में टीकमगढ़ के गांधी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी कथित पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों और युवाओं की आवाज उठाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। उनका आरोप है कि इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देशभर में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सभी मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि छात्रों के हित में उचित निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष अनीस अहमद, सूर्य प्रकाश मिश्रा ‘दद्दी’, संजय नायक, पार्थ सिंह, सुनील अहिरवार (उपाध्यक्ष), गौरव शर्मा, डॉ. इसरार मोहम्मद, फरीद खान, अंकित जैन ‘पिंटू’, लक्ष्मण रैकवार, इरशाद कुरैशी, जसवंत वाल्मीकि, देवेंद्र भास्कर, सुनील भाई जी, प्रणव जायसवाल, अज्जू, प्रत्यूष पाठक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ में पुल निर्माण बना किसानों की मुसीबत, नाला बंद होने से 20 एकड़ फसल जलमग्न; जनसुनवाई में मुआवजे की मांग

  • tikamgarh-congress-protest-against-rahul-gandhi-arrest-memorandum-president
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना