टीकमगढ़ में दस्तक अभियान की स्पॉट चेकिंग, वार्ड-8 में बच्चों की स्क्रीनिंग का लिया जायजा

टीकमगढ़। धर्मेंद्र सिंह लोधी | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के निर्देशानुसार दस्तक अभियान के तहत टीकमगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक-8 स्थित बोरी दरवाजा क्षेत्र में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (शहरी) द्वारा स्पॉट चेकिंग की गई। इस दौरान घर-घर जाकर बच्चों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग और अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

घर-घर स्क्रीनिंग और पोर्टल की जांच

निरीक्षण के दौरान बच्चों की स्क्रीनिंग, दस्तक पोर्टल पर की जा रही प्रविष्टियों तथा एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित गतिविधियों का सत्यापन किया गया। साथ ही हितग्राहियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का भी जायजा लिया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिला कार्यक्रम प्रबंधक (शहरी) ने संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि दस्तक अभियान के तहत प्रत्येक पात्र बच्चे की समय पर स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने दस्तक पोर्टल पर सभी जानकारियों का समयबद्ध और शत-प्रतिशत अद्यतन करने पर भी जोर दिया।

गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर

एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को अभियान पूरी गंभीरता, गुणवत्ता और जिम्मेदारी के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र बच्चों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़े: प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव कराए सरकार, नहीं तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन: एनएसयूआई

 

 

  • tikamgarh-dastak-campaign-ward-8-child-screening-spot-checking-conducted
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना