डबरा में पीएम आवास योजना के नाम पर 5 हजार की रिश्वत लेते सहायक सचिव गिरफ्तार: EOW की ट्रैप कार्रवाई

डबरा/ भरत रावत: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ग्वालियर की टीम ने डबरा के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिधौरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत के सहायक सचिव सोनू शर्मा को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।

विस्तार:

जानकारी के अनुसार ग्राम लिधौरा निवासी अजय कुशवाहा पुत्र कैलाश कुशवाहा से सहायक सचिव सोनू शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी कराने के एवज में ₹5,000 की रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होकर अजय कुशवाहा ने 31 जुलाई को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।

सत्यापन के बाद बिछाया गया ट्रैप

शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद EOW ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया।

केमिकल टेस्ट में गुलाबी हुआ घोल

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के हाथों का केमिकल परीक्षण कराया गया। परीक्षण के दौरान घोल का रंग गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत की राशि के संपर्क में आने की पुष्टि हुई। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

डीएसपी शैलेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई EOW ग्वालियर के डीएसपी शैलेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में लगभग 16 सदस्यीय टीम ने अंजाम दी। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े: डबरा सिविल अस्पताल पहुंचीं एसडीएम जूही गर्ग, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

 

  • EOW Catches Assistant Secretary Red Handed Taking Rs 5000 Bribe In Dabra PM Awas Case
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना