एसपी की अनुशंसा पर चार आदतन अपराधी जिला बदर: कलेक्टर ने जारी किए आदेश

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने चार आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विवेक श्रोत्रिय ने पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल की अनुशंसा पर यह आदेश जारी किए हैं। संबंधित अपराधियों को निर्धारित अवधि तक टीकमगढ़ जिले के साथ साथ आसपास के जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

चार अपराधियों पर हुई कार्रवाई

जारी आदेश के अनुसार घन्सु उर्फ घनश्याम लोधी, निवासी ग्राम दलुपुरा, थाना लिधौरा तथा बृजेन्द्र सिंह, निवासी कंचनपुरा खेरा, चौकी देरी, थाना कुड़ीला को 15, 15 दिनों के लिए जिला बदर किया गया है।

इसके अलावा रविन्द्र राजपूत, निवासी ग्राम दलुपुरा, थाना लिधौरा तथा शिवम मिश्रा, निवासी वार्ड क्रमांक 11, पलेरा को एक एक माह की अवधि के लिए जिला टीकमगढ़ एवं उससे लगे जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिला बदर की अवधि के दौरान संबंधित व्यक्तियों को टीकमगढ़ सहित समीपवर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई भी आरोपी आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि जिले में शांति, कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन बाढ़ बचाव एवं जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

  • Tikamgarh Four Habitual Offenders Externed
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना