टीकमगढ़ में 10 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण, महेंद्र सागर तालाब परिसर से दिया हरित प्रदेश का संदेश

टीकमगढ़।धर्मेंद्र सिंह लोधी | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित अमृत हरित मध्यप्रदेश अभियान के तहत सोमवार को टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब परिसर में लगभग 10 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण किया गया। जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया पौधारोपण

कार्यक्रम में पूर्व विधायक के.के. श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी राकेश गिरी, विकास यादव, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष अंजली शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया, प्राचार्य सुनील श्रीवास्तव, पार्षद, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

अभियान के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

कलेक्टर ने किया पर्यावरण संरक्षण का आह्वान

कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

महेंद्र सागर तालाब परिसर में आयोजित यह अभियान हरित टीकमगढ़, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

यह भी पढ़े: प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव कराए सरकार, नहीं तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन: एनएसयूआई

 
  • tikamgarh-mahendra-sagar-10000-saplings-planted-under-amrit-harit-madhya-pradesh-campaign
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना