पीएम किसान योजना का लाभ जारी रखने के लिए किसान जल्द कराएं E KYC: अपर कलेक्टर

अमित अवस्थी: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए जिले के सभी पात्र किसानों से जल्द से जल्द ई केवायसी कराने की अपील की गई है। अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी ने कहा है कि समय पर ई केवायसी पूरी नहीं होने पर योजना की आगामी किस्तों के भुगतान में बाधा आ सकती है।

विस्तार:

अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी ने बताया कि आयुक्त, भू संसाधन प्रबंधन, ग्वालियर के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रत्येक हितग्राही के लिए प्रतिवर्ष बायोमेट्रिक माध्यम से ई केवायसी कराना अनिवार्य है। इसका उद्देश्य पात्र किसानों को पारदर्शी और निर्बाध रूप से योजना का लाभ उपलब्ध कराना है।

सीएससी और मोबाइल एप से पूरी होगी प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि किसान अपनी ई केवायसी कॉमन सर्विस सेंटर पर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से करा सकते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान मोबाइल एप में उपलब्ध फेस रिकग्निशन सुविधा का उपयोग कर हितग्राही स्वयं या ग्राम स्तर पर नियुक्त वीएनओ की सहायता से भी ई केवायसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

समय पर ई केवायसी कराने की अपील

प्रशासन ने जिले के सभी पात्र किसानों से समय रहते ई केवायसी की प्रक्रिया पूरी कराने का आग्रह किया है, ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्तों का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहे। किसानों से अपील की गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और शीघ्र आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

यह भी पढ़े: डबरा सिविल अस्पताल पहुंचीं एसडीएम जूही गर्ग, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

 

  • Farmers Asked To Complete PM Kisan eKYC To Continue Receiving Scheme Benefits
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना