अनुपम खेर और शुभांगी दत्त ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन

उज्जैन/आदित्य शंकर तिवारी: बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर एवं फिल्म अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने आज उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भोग आरती में दर्शन लाभ लिए। बाबा महाकाल के दर्शन के उपरांत अभिनेता अनुपम खेर द्वारा सभा मंडप स्थित भगवान श्री वीरभद्र एवं श्री चंद्रादित्येश्वर महादेव तथा शंकराचार्य जी का पूजन किया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिनेता अनुपम खेर एवं शुभांगी दत्त का स्वागत किया गया।

महाकाल के दरबार में सब बराबर है- अनुमप खेर

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर इस दौरान नंदी हॉल में बाबा की भक्ति में लीन दिखाई दिए। उन्होंने भगवान महाकाल की पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया और मंगल कामना की। इस दौरान अनुपम खेर ने सोशल मिडिया पोस्ट पर कहा कि “क्या अद्भुत, दिव्य अनुभव है यहाँ आना। भारत सच में ऐसे अद्भुत धार्मिक स्थलों से भरा हुआ है, जिनकी प्राचीनता और इतिहास अविश्वसनीय है, आज मेरी आत्मा को एक अलग ही शांति और शक्ति का अनुभव हुआ।”

उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की जो प्रबंधक कमेटी है, वो बहुत ही अच्छा काम कर रही है। महाकाल के दरबार में सब सामान है, चाहे वो किसी भी पद पर हो। फिल्म अभिनेता ने कहा कि वे यहां एक भक्त के रूप में ही आते हैं, ना कि कोई सेलेबिट्री के तौर पर। उन्होंने कहा कि प्रभु शिव सबकी रक्षा करें सबका मंगल करें यही मेरी कामना है, जय श्री महाकाल।

आज पहली बार आने का सौभाग्य मिला- शुभांगी दत्त

बॉलीवुड एक्ट्रेस शुभांगी दत्त ने सोशल मिडिया पोस्ट पर कहा कि “महाकाल मंदिर में आकर बहुत अच्छा लगा, मैं हमेशा से ही यहां आना चाहती थी। मुझे आज पहली बार बाबा महाकाल के यहाँ आने का सौभाग्य मिला बहुत अच्छे दर्शन हुए।” उन्होंने कहा कि में महाकाल का आशीर्वाद लेना चाहती थी, उन्हें धन्यवाद कहना चाहती थी।

फिल्म तन्वी द ग्रेट ने नई शुरुआत दी है मुझे, और यहां पर आकर एक नई शुरुआत जैसे लग रहा है।

  • ujjain-mahakal-anupam-kher-shubhangi-dutt-visit
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया