रायसेन: जनसुनवाई में कलेक्टर ने किया समस्याओं का ऑन-स्पॉट निराकरण

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव: रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने जिले भर से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया।

रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में आए प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए फाइलों का अवलोकन किया। इस मौके पर प्रशासन के मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों पर समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिससे शिकायतकर्ता को जल्दी से जल्द समाधान मिल सके।

रायसेन जिले के दूर तहसीलों और अनुभागों से आए जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं के लिए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने वीसी के जरिये मॉनिटरिंग की बात कही। जिसमें कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे वहां के एसडीएम, जनपद सीईओ और सीएमओ से बात की और उन्हें समाधान के निर्देश दिए।

इस जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय सहित सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। रायसेन जिले के फील्ड अधिकारी (एसडीएम और जनपद अधिकारी) अपने-अपने कार्यालयों से वीसी के माध्यम से जनसुनवाई में जुड़े, जिससे समस्याओं का मौके पर ही सत्यापन हो सका।

  • Raisen-Collector-resolves-problems-on-spot-during-public-hearing
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया