देश का पहला रेलवे स्टेशन जहां लागू होगा वन-वे सिस्टम, उज्जैन स्टेशन पर एक लाख यात्रियों की तैयारी

उज्जैन। श्रावण-भादौ में महाकाल दर्शन के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए उज्जैन रेलवे स्टेशन पर पहली बार वन-वे पैसेंजर मूवमेंट सिस्टम लागू करने की तैयारी की गई है। रेलवे का दावा है कि इस व्यवस्था से प्रतिदिन करीब एक लाख यात्रियों की आवाजाही को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाया जा सकेगा। 

कैसे काम करेगा वन-वे सिस्टम?

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत यात्रियों की एंट्री प्लेटफॉर्म नंबर-1 से होगी, जबकि निकास प्लेटफॉर्म नंबर-8 की ओर से कराया जाएगा। इसके साथ ही गुड्स यार्ड की ओर से प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा, ताकि स्टेशन परिसर में भीड़ और अव्यवस्था को रोका जा सके। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह व्यवस्था श्रावण-भादौ मेले के दौरान लागू रहेगी। 

रोजाना करीब एक लाख यात्रियों के आने की उम्मीद

रेलवे के अनुसार, सामान्य दिनों में उज्जैन स्टेशन पर करीब 72 हजार यात्री आते हैं, लेकिन श्रावण-भादौ सीजन के लिए एडवांस बुकिंग 95 हजार से अधिक प्रतिदिन पहुंच चुकी है। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन, ड्रोन से निगरानी और लगभग 1,200 यात्रियों की क्षमता वाला वाटरप्रूफ होल्डिंग एरिया भी तैयार किया जा रहा है। 

सिंहस्थ की तैयारी का भी होगा ट्रायल

रेलवे और प्रशासन का मानना है कि श्रावण मेले के दौरान लागू की जा रही यह व्यवस्था भविष्य के सिंहस्थ महाकुंभ में भीड़ प्रबंधन के लिए ट्रायल साबित होगी। सफल होने पर इसी मॉडल को बड़े धार्मिक आयोजनों में भी अपनाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें:पिछोर के ग्राम पंचायत ढला में 2 महीने से नहीं मिला राशन: सेल्समैन पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने SDM कार्यालय में की शिकायत

 

  • ujjain-railway-station-one-way-system-shravan-crowd-management-first-india
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना