दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

भोपाल।आदि मिश्रा| नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में कम मतदान को लेकर भारतीय जनता पार्टी और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं कराया गया और बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके। इसके बावजूद उन्होंने कांग्रेस की जीत का दावा किया।

बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप

उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन ने मिलकर दतिया उपचुनाव में बूथ कैप्चरिंग की। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों के कारण कई मतदाता मतदान से वंचित रह गए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि जनता का रुझान कांग्रेस के पक्ष में है और पार्टी उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी।

रीवा हत्याकांड पर मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रीवा के कांग्रेस नेता अमित कोल हत्याकांड के मामले में उमंग सिंघार ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

सीएम ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

नेता प्रतिपक्ष के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है। सिंघार ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से भी निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • umang-singhar-alleges-irregularities-in-datia-bypoll-seeks-fair-investigation
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना