बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई: जैश ए मोहम्मद का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु से जुड़े दस्तावेज मिलने का दावा

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने जैश ए मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हामिद मंडल के रूप में हुई है, जिसे पूर्व बर्दवान जिले के एक आवासीय परिसर से पकड़ा गया। जांच एजेंसियां उसके संभावित आतंकी नेटवर्क और गतिविधियों की जांच कर रही हैं।

कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों से जुड़े कुछ दस्तावेज और डिजिटल सामग्री मिलने का दावा किया गया है। इन्हीं के आधार पर जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या किसी हमले की साजिश रची जा रही थी। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

संदिग्ध संपर्कों और संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले दो तीन महीनों से बर्दवान में किराए के फ्लैट में रह रहा था। उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य बरामद सामग्री की फोरेंसिक जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां उसके अन्य संदिग्ध संपर्कों और संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही हैं।

दावों की जांच अभी जारी

रिपोर्टों के मुताबिक, जांच एजेंसियों को संदेह है कि आरोपी के पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से संबंध हो सकते हैं। यह भी जांच की जा रही है कि उसका कथित संबंध वर्ष 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के आरोपी मॉड्यूल से जुड़े लोगों से था या नहीं। इन दावों की जांच अभी जारी है।

गिरफ्तार आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर पूरे मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले दो छात्र गिरफ्तार, CJI के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप

 

  • west-bengal-stf-arrests-suspected-jem-operative
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना