खनिज मद से खरीदी जाएंगी नई डायलिसिस मशीनें, पाली-मानपुर-चंदिया में सुविधा शुरू करने की मांग तेज

उमरिया/ राकेश दर्दवंशी: उमरिया जिले में डायलिसिस मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीनों की कमी और बढ़ते मरीजों के दबाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने खनिज मद से नई डायलिसिस मशीनें खरीदने का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा है। प्रस्ताव को लेकर अब जिले में पाली, मानपुर और चंदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी डायलिसिस सुविधा शुरू करने की मांग तेज हो गई है।

डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध

जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में अब तक पांच डायलिसिस मशीनों के माध्यम से मरीजों का उपचार किया जा रहा था। हालांकि पानी की गुणवत्ता खराब होने के कारण इनमें से दो मशीनें खराब हो गई हैं, जिससे वर्तमान में केवल तीन मशीनों से ही डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध हो पा रही है। इससे मरीजों को उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

संख्या अधिक होने से ज्यादा मरीजों को लाभ

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 15 से 20 मरीज डायलिसिस के लिए पहुंचते हैं। पहले मशीनों की संख्या अधिक होने से ज्यादा मरीजों को लाभ मिल रहा था, लेकिन दो मशीनें बंद होने के बाद कई मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खनिज मद से राशि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव

स्वास्थ्य विभाग ने नई तीन डायलिसिस मशीनों की खरीदी के लिए खनिज मद से राशि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा है। लोगों का कहना है कि नई मशीनें केवल जिला अस्पताल तक सीमित न रखी जाएं, बल्कि पाली, मानपुर और चंदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्थापित की जाएं, ताकि दूरदराज के मरीजों को बार-बार जिला मुख्यालय न आना पड़े।

मरीजों को बड़ी राहत

स्थानीय लोगों का कहना है कि डायलिसिस मरीजों को सप्ताह में कई बार उपचार के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। कई बार समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने से उनकी स्वास्थ्य स्थिति गंभीर हो जाती है। यदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधा उपलब्ध हो जाए तो मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध

इस संबंध में प्रभारी सीएमएचओ डॉ. वी.एम. चंदेल ने बताया कि नई डायलिसिस मशीनों की खरीदी के लिए खनिज मद से फंड की मांग करते हुए कलेक्टर को प्रस्ताव भेजा गया है। फंड स्वीकृत होते ही आधुनिक सुविधाओं से लैस नई मशीनें खरीदी जाएंगी, जिससे जिले के डायलिसिस मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

यह भी पढ़ें: http://जनसमस्याओं को लेकर डबरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

  • umaria-dialysis-machines-mineral-fund-demand-pali-manpur-chandiya
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना