लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 665 नर्सिंग अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कहा कि राज्य में नौकरी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है, जहां लगभग 25 करोड़ लोग रहते हैं।

9 लाख युवाओं को मिला रोजगार 

सीएम ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में राज्य सरकार ने 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने कहा, “एक भी नौकरी की पारदर्शिता, चयन या स्वच्छता पर विरोधी सवाल नहीं उठा सकते। इसका परिणाम है कि इस प्रक्रिया में किसी प्रकार का अवरोध नहीं है, न्यायालय का हस्तक्षेप नहीं है।” योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो नए 9 लाख लोग सरकारी सेवा में जुड़े हैं, वे प्रतिभाशाली और ऊर्जा से भरपूर हैं। उनका कहना था कि इसी वजह से, जिस राज्य को कभी बीमारू कहा जाता था, उसे अब देश की तरक्की में मुख्य राज्य बनाया गया है।

ये भी पढ़े – बांकुरा में TMC की चुनावी रैली में सीएम ममता बनर्जी ने किया डांस, जनता ने किया जोरदार स्वागत

  • up-nursing-officers-appointment-cm-yogi-transparency-employment