लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों पर अत्याचार का आरोप, थाना प्रभारी पर मोबाइल छीनने का मामला गरमाया

गुना: विजयपुर थाना क्षेत्र में पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि कवरेज करने गए पत्रकार कृशानु शर्मा का मोबाइल थाना प्रभारी रितुराज सिंह कुशवाह द्वारा छीन लिया गया, जिसे 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी वापस नहीं किया गया है।

पीड़ित पत्रकार ने इस घटना की शिकायत राधौगढ़ SDOP दीपा डोडवे से की थी, लेकिन आरोप है कि इसके बाद उन्हें रात में विजयपुर थाने बुलाया गया। पत्रकार के अनुसार, जब उन्होंने मोबाइल को गुना भेजने का आग्रह किया तो SDOP ने कहा कि “आपको विजयपुर थाने आने के बाद ही मोबाइल दिया जाएगा।”

ये भी पढ़े – आरोन में झोलाछाप डॉक्टरों पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पत्रकार ने आगे इस मामले की शिकायत गुना SP हितिका वासल से भी की, लेकिन आरोप है कि अब तक थाना प्रभारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, विजयपुर थाना क्षेत्र पहले भी कई बार विवादों में रहा है। वर्तमान मामले को लेकर पत्रकार संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है और कार्रवाई की मांग उठ रही है।

48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पत्रकार का मोबाइल वापस नहीं मिला है, जिससे मामले को लेकर असंतोष और बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़े – गुना के आरोन क्षेत्र में सड़क हादसा, डायल-112 की तत्परता से 3 घायल अस्पताल पहुंचाए गए

  • vijaypur-journalist-mobile-seized-controversy-police-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना