बैतूल में शोक की लहर नरोत्तम मिश्रा ने सुरभि खंडेलवाल को किया श्रद्धांजलि अर्पित

बैतूल में दुख की लहर दौड़ गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया, जिसने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया। उनके असामयिक निधन पर परिवार और जनसंपर्क जगत में गहरा शोक छाया है।

गंज स्थित खंडेलवाल निवास चंद्रमौली पर नेताओं और जनप्रतिनिधियों का शोक व्यक्त करने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार सुबह प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने परिवार से मुलाकात कर दिवंगत सुरभि को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने खंडेलवाल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

लोक निर्माण विभाग मंत्री तुलसी सिलावट भी खंडेलवाल निवास पहुंचे। उन्होंने भी सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई। सूत्रों की जानकारी के अनुसार आज अपराह्न लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह भी चंद्रमौली पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और परिवार से मिलकर दुख व्यक्त करेंगे।

जिले भर से भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी लगातार खंडेलवाल निवास पहुँचकर परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएँ प्रकट कर रहे हैं। इस दुख की घड़ी में चंद्रमौली घर में मिलीजुली भावनाओं का माहौल देखने को मिल रहा है, जहां हर कोई खंडेलवाल परिवार के साथ खड़ा है।

  • Shree Vishwakarma

    Shree

    Related Posts

    छतरपुर में भव्य रामनवमी शोभायात्रा का अद्भुत आयोजन

    छतरपुर: रामनवमी के पावन अवसर पर एक भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा…

    आगे पढ़ें
    टीकमगढ़: रामनवमी पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू; जुलूस मार्गों पर वाहन प्रतिबंध

    टीकमगढ़: रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में निकलने वाले जुलूस और शोभायात्राओं के दौरान आमजन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    ‘मुखिया’ की पसंद भी ठुकराई, ADG साहब की नज़र अब दिल्ली के दरबार पर

    ‘मुखिया’ की पसंद भी ठुकराई, ADG साहब की नज़र अब दिल्ली के दरबार पर