इंदौर के महू में महिला आईएएस वंदना वैद्य के फार्म हाउस पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुए के अड्डे से 18 गिरफ्तार

इंदौर: जिले के महू क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार तड़के एक बड़े जुआ अड्डे का पर्दाफाश किया। यह कार्रवाई मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आवलीपुरा स्थित फार्म हाउस पर की गई, जो महिला आईएएस अधिकारी वंदना वैद्य और उनके पति अम्बरीश वैद्य के नाम पर दर्ज है। वंदना वैद्य वर्तमान में वित्त विकास निगम, इंदौर में प्रबंध संचालक (एमडी) के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आवलीपुरा स्थित कोठी निवास फार्म हाउस में लंबे समय से बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने के बाद पुलिस की टीम ने दबिश दी। फार्म हाउस का मुख्य गेट बंद था, लेकिन अंदर से आवाजें सुनाई दे रही थीं। पुलिस ने पीछे से अंदर प्रवेश किया और बरामदे में कई लोगों को ताश खेलते हुए पाया।

पुलिस ने मौके पर 18 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि करीब 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 13,67,971 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते, 10 नई ताश की गड्डियां, 30 मोबाइल फोन और 2 कारें जब्त की हैं। इन सामानों की कुल कीमत लगभग 28,67,971 रुपए बताई जा रही है।

डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। फिलहाल महिला आईएएस वंदना वैद्य की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

जांच में यह भी सामने आया कि जुआ अड्डे का मुख्य सरगना जगदीश राठौर उर्फ कूबड़ा है, जो अलग-अलग जगहों पर जुए के अड्डे संचालित करता है। जानकारी के अनुसार, जुए का यह फड़ पहले 1 मार्च को लगना था, लेकिन किसी कारण से टल गया और बाद में 10 मार्च की तारीख तय की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं:

  • अलिया उर्फ अलाउद्दीन, निवासी सिंघाना, धार

  • विजय मोदी, निवासी कानवन, धार

  • आसीक, निवासी महेश्वर, खरगोन

  • ओमप्रकाश राठौर, निवासी लिम्बोदी, इंदौर

  • दीनदयाल जयसवाल, निवासी बदनावर, धार

  • राहुल जैन, निवासी बड़नगर, उज्जैन

  • राहुल औरा, निवासी बड़नगर, उज्जैन

  • स्वपनिल डुंगरवाल, निवासी कुक्षी, धार

  • नीतेश बंसल, निवासी अंजड, बड़वानी

  • नवीन पाटीदार, निवासी राजकोट, हाल मुकाम जोबट

  • मनीष वाणी, निवासी जोबट

  • अभिषेक सरसोदे, निवासी बड़नगर

  • अखिलेश झंवर, निवासी बाग, धार

  • धीरज कर्मा, निवासी गोगावा, खरगोन

  • राकेश चौधरी, निवासी झाबुआ

  • बृजसिंह यादव, निवासी देवास

  • रवि चौधरी, निवासी देवास

  • सागर सेन, निवासी राजगढ़, धार

फरार आरोपी हैं: जगदीश राठौर उर्फ कूबड़ा, गोपाल (लिम्बोदी, इंदौर), पप्पू धोबी (राजगढ़), आशीष जैन (बखतगढ़, बदनावर), और फार्म हाउस का केयरटेकर रंजीत जाट (रामपुरिया, मानपुर)।

 

 

  • Shree Vishwakarma

    Shree Vishwakarma

    Related Posts

    पिछोर में 6 साल से फरार लूट का स्थायी वारंटी गिरफ्तार, RTO चेकपोस्ट के पास दबोचा

    पिछोर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले…

    सागर-गढ़ाकोटा रोड पर भीषण हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत और 3 घायल

    सागर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के सागर जिले…

    You Missed

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल