100 साल पुराना मकान भरभराकर ढहा: बड़ा हादसा टला, नोटिसों में उलझा निगम, मौत के इंतजार में प्रशासन

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़ : लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने बुरहानपुर में एक बार फिर प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी। नागझिरी वार्ड क्रमांक-15 स्थित बीबी की मस्जिद के सामने करीब 100 वर्ष पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर ताश के पत्तों की तरह ढह गया। गनीमत रही कि मकान गिरने से कुछ ही क्षण पहले परिवार के लोग बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई

मकान मालिक शेख चाशम ने बताया कि यह मकान लगभग 100 वर्ष पुराना था और लगातार बारिश के कारण इसकी दीवारें पूरी तरह कमजोर हो चुकी थीं। जैसे ही मकान गिरने लगा, परिवार के लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। यदि कुछ सेकंड की भी देरी हो जाती तो बड़ा जनहानि वाला हादसा हो सकता था।

बारिश के चलते मकान धराशायी हो गया

पड़ोसी बानो बी ने भी बताया कि यह मकान वर्षों पुराना और बेहद जर्जर हो चुका था। उन्होंने कहा कि परिवार के अन्य सदस्य इंदौर में रहते हैं और फिलहाल यहां मौजूद नहीं हैं। लगातार बारिश के चलते मकान आखिरकार धराशायी हो गया।

संबंधित मकान मालिकों को नोटिस जारी 

घटना के बाद जिला कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि शहर में जितने भी जर्जर मकान हैं, उन्हें नगर निगम के माध्यम से चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। वहीं नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में 84 जर्जर मकानों की पहचान पहले ही की जा चुकी है और संबंधित मकान मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब नगर निगम को पहले से इन जर्जर मकानों की जानकारी थी और नोटिस भी जारी किए जा चुके थे, तो फिर समय रहते इन्हें हटाने की कार्रवाई क्यों नहीं की गई? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? दो दिन की बारिश में 100 वर्ष पुराना मकान जिस तरह पलभर में जमींदोज हो गया, उसने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब शहरवासियों की मांग है कि केवल नोटिस जारी करने तक सीमित रहने के बजाय जर्जर भवनों को तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाए, ताकि किसी निर्दोष की जान जोखिम में न पड़े।

  • 100-year-old house collapses suddenly: Major tragedy averted Municipal body mired in notices, administration waiting for a fatality.
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

छतरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.27 लाख रुपये के साथ 13 जुआरी गिरफ्तार

छतरपुर: सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

आगे पढ़ें
छतरपुर में गल्ला व्यापारी से लाखों की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने पिकअप रोककर कट्टे की बट से किया हमला

छतरपुर: जिले के भगवां थाना क्षेत्र में मटर बेचकर लौट…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप