मुंगावली में मनाई गई अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की 95वीं पुण्यतिथि

मुंगावली:  निर्भीक पत्रकारिता और सांप्रदायिक सद्भाव के प्रतीक, अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी की 95वीं पुण्यतिथि को मुंगावली में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुंगावली से विद्यार्थी जी का गहरा संबंध

गणेश शंकर विद्यार्थी जी का मुंगावली से गहरा नाता रहा है। उनका बचपन इसी नगर की गलियों में बीता और प्रारंभिक शिक्षा भी यहीं से प्राप्त की। इसलिए मुंगावली के निवासी उन्हें अपना ‘नगर गौरव’ मानते हैं।

विद्यार्थी चौराहा पर श्रद्धांजलि

बुधवार सुबह 10 बजे विद्यार्थी चौराहा (इमली चौराहा) पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर ज्ञानालय परिवार के मुखिया अर्जुन सिंह यादव ने कहा कि विद्यार्थी जी ने अपनी कलम से अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी और कानपुर के दंगों में मानवता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के मुंगावली ब्लॉक अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह दांगी ने व्यक्त किया कि “गणेश शंकर विद्यार्थी जी के आदर्श आज के समय में और भी प्रासंगिक हैं। उनकी निर्भीक पत्रकारिता और सामाजिक समरसता का संदेश नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

महाविद्यालय में श्रद्धांजलि अर्पण

पुण्यतिथि के अवसर पर गणेश शंकर विद्यार्थी महाविद्यालय में जन भागीदारी समिति अध्यक्ष दीपक पालीवाल, संस्था प्राचार्य सचिन सिंह सहित महाविद्यालय परिवार एवं नगर के पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों द्वारा विद्यार्थी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावांजलि दी गई।

  • mungawali-ganesh-shankar-vidyarthi-95th-death-anniversary-celebration
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार