
बड़वानी (जुलवानिया): पेट्रोल और डीजल की किल्लत के बीच बुधवार को जुलवानिया के एबी रोड बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पेट्रोल और डीजल भरने आए लोगों की भीड़ के बीच एक युवक ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें आरक्षक अखिलेश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात थी। लाइन लगाने को लेकर युवक नाराज हुआ और उसने पेट्रोल टंकी का ढक्कन फेंककर आरक्षक पर हमला कर दिया। इस हमले से आरक्षक के मुंह और छाती पर चोट आई, जिनका प्राथमिक उपचार जुलवानिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।
ये भी पढ़े – बड़वानी में नाली में मिली रंगीन मछली, दुकानदार भी हुए हैरान
घटना के बाद पुलिस ने मौके की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पेट्रोल पंप पर हुई इस हिंसक घटना से क्षेत्रवासियों में चिंता और आक्रोश की स्थिति देखी गई है, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और पेट्रोल वितरण को सुचारू बनाए रखने का भरोसा दिलाया है।
ये भी पढ़े – बड़वानी: पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को मेडल से किया गया सम्मानित
- badwani-julwania-petrol-pump-police-attack









