जबेरा में ‘संकल्प से समाधान’ शिविर: ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा

दमोह/जबेरा: जनपद पंचायत परिसर के मंगल भवन में बुधवार को आयोजित ‘संकल्प से समाधान’ खंड स्तरीय शिविर ने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर उन्हें बड़ी राहत दी। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता भाव सिंह लोधी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि जनता सक्रिय होकर अपनी समस्याएं रखे और प्रशासन के साथ मिलकर समाधान की दिशा में कदम बढ़ाए।

शिविर में जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जल जीवन मिशन और एसबीआई बैंक समेत कई विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। ग्रामीणों ने अपने कामों का मौके पर ही निपटारा कराया।

ये भी पढ़े – दमोह: श्री ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव महाविद्यालय में इको क्लब के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

संबल योजना के तहत हितग्राहियों को आर्थिक सहायता भी दी गई। ज्योति पटेल को 4 लाख, उषा भाई लोधी और नंदिनी रैकवार को 2-2 लाख, चतुर सिंह गौड़ को 4 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। इसके अलावा संबल कार्ड और परिवार सहायता योजना के तहत भी लाभ दिया गया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, मंडल अध्यक्ष बंटी दुबे, तहसीलदार सोनम पांडे, जनपद सीईओ डॉ. रामेश्वर पटेल, नायब तहसीलदार अटल बिहारी वर्मा, एसडीओ शिवजी गौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।

ये भी पढ़े – दमोह: बड़ी देवी मंदिर में नवरात्रि के दौरान पोस्टर बने चर्चा का विषय

  • damoh-jabera-sankalp-se-samadhan-shivir-grameen-relief
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना