
ग्वालियर: जिले के रिहायशी इलाके में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रविदास नगर में मनीष जाटव के घर में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग भड़क उठी।
स्थानीय लोगों ने की मदद
घटना के वक्त घर में एक मासूम बच्ची अकेली थी। आग की लपटें देख पड़ोसियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और स्थानीय लोगों ने खुद भी आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस हादसे में घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
ये भी पढ़े – ग्वालियर: सड़क विवाद के दौरान पिता, मां और बेटियों के साथ मारपीट, वीडियो वायरल
- gwalior-residential-area-fire-losses









Comments are closed.