ग्वालियर में मंदिर से लौट रहे मां-बेटे पर बदमाशों का हमला: फायरिंग में महिला घायल

ग्वालियर:  ग्वालियर के मंदिर से दर्शन कर लौट रहे मां-बेटे पर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बेहट थाना क्षेत्र के रनगवां गांव के पास की है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

पीड़ित भीम गौतम शर्मा, जो अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, अपने बयान में बताया कि वे अपनी मां विमला देवी शर्मा के साथ ग्वालियर के गिजौर्रा दूधखोह गांव में भागवत कथा में शामिल होने आए थे। वापसी के दौरान उन्होंने रतनगढ़ माता मंदिर और दंदरौआ धाम मंदिर के दर्शन किए। रात 10:30 बजे जब वे घर लौट रहे थे, तब यह घटना घटी।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: रिहायशी इलाके में मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर राख

रास्ते में, रनगवां गांव के पास, एक सफेद कार सड़क के बीचोंबीच खड़ी थी जिसमें 3-4 युवक सवार थे। संकरे रास्ते के कारण भीम ने हॉर्न बजाया, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने हूटर का उपयोग किया। इस पर बदमाश भड़क गए।

आरोपियों ने पहले साइड दी, लेकिन तुरंत पीछे से पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर पहुँचकर उन्होंने फायरिंग कर दी। एक गोली कार की बॉडी को चीरते हुए विमला देवी की गर्दन में जा लगी। घटना के बाद बदमाश भिंड की ओर फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल विमला देवी को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: रिहायशी इलाके में मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर राख

  • gwalior-temple-returning-mother-son-attacked-shooting-woman-injured
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बदलेगा मौसम, भोपाल में राहत

    MP Weather: मध्य प्रदेश में अक्टूबर के आखिरी दिनों…

    करवा चौथ के दिन ग्वालियर में पत्नी की हत्या, पति पर आरोप

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करवा चौथ के दिन…

    One thought on “ग्वालियर में मंदिर से लौट रहे मां-बेटे पर बदमाशों का हमला: फायरिंग में महिला घायल”

    Comments are closed.

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल