
दमोह/जबेरा चैत्र नवरात्रि की नवमी पर जबेरा नगर में ऐतिहासिक सिद्ध पीठ नरसिंह देवालय से भव्य धूप शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर के पुजारियों और विद्वान पंडों के सानिध्य में विधिवत पूजन-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने नगर के प्रमुख मंदिरों और मोहल्लों में यात्रा कर जवारे विसर्जित किए।
यात्रा में शामिल भक्तों ने श्रीफल अर्पित कर आरती की, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच नृत्य करते हुए माता रानी को श्रद्धापूर्वक विदाई दी। नगर के विभिन्न स्थलों पर इस भव्य अनुष्ठान ने धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक समृद्धि और सामूहिक एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
ये भी पढ़े – दमोह/जबेरा: प्राचीन राम मंदिर में रामनवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
- jabera-narsingh-dev-temple-procession









