रतलाम पुलिस का सायबर अपराधों पर शिकंजा: पीड़ितों को त्वरित राहत

रतलाम: सायबर अपराधों पर नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित राहत देने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में सभी थानों को सायबर फ्रॉड मामलों में तुरंत कार्रवाई करने और ठगी गई राशि जल्द होल्ड कर वापस दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस पहल के तहत हर थाने में प्रशिक्षित “सायबर योद्धा” तैनात किए गए हैं, जो शिकायत मिलते ही तकनीकी सहायता देते हैं। ₹1 लाख से अधिक की ठगी पर तुरंत ई-एफआईआर दर्ज की जा रही है। अब तक 16 मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब ₹49.70 लाख की राशि होल्ड कराई गई है, जिसमें से ₹19.58 लाख पीड़ितों को वापस भी दिलाई जा चुकी है। इस दौरान 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 168 मोबाइल नंबर ब्लॉक किए गए हैं।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़े – रतलाम में ट्रैफिक मित्रों का सम्मान, एसपी ने प्रशंसा पत्र देकर बढ़ाया हौसला

  • ratlam-police-crackdown-cyber-crime-victims-relief
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    One thought on “रतलाम पुलिस का सायबर अपराधों पर शिकंजा: पीड़ितों को त्वरित राहत

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता