बुरहानपुर: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य साइक्लोथोन रैली का आयोजन

बुरहानपुर: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले में एक भव्य साइक्लोथोन रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना था।

इस कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर, श्री देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में किया गया। रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और वे स्वयं भी इस रैली में शामिल हुए।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई: पुलिस की पहल से बढ़ी दोषसिद्धि दर

रैली का मार्ग जय स्तंभ चौराहे से शुरू होकर शनवारा चौराहा, सिंधी बस्ती चौराहा होते हुए लालबाग सागर टावर पर समाप्त हुआ। इस आयोजन में जिले के शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई।

रैली में प्रमुख रूप से शामिल व्यक्तित्व:

  • रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित
  • थाना प्रभारी कोतवाली, शिकारपुरा, लालबाग, गणपति नाका, यातायात सहित थाना स्टाफ
  • ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य
  • एनसीसी कैडेट्स
  • क्षेत्र के गणमान्य नागरिक

इस आयोजन के माध्यम से बुरहानपुर पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखें।

ये भी पढ़े – भक्ति और आस्था के रंग में रंगा बुरहानपुर: राम और स्वामीनारायण जन्मोत्सव की भव्यता

  • burhanpur-sardar-vallabhbhai-patel-cyclothon-rally
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार