पश्चिम एशिया संकट: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में अनौपचारिक मंत्रियों की बैठक

ब्रांडवाणी डेस्क/नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में मंत्रियों के एक अनौपचारिक समूह ने पश्चिम एशिया में जारी संकट की स्थिति पर आज दिल्ली में बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य हालात का गहन विश्लेषण करना और भारत के हितों, सुरक्षा एवं विदेश नीति से जुड़ी रणनीति पर चर्चा करना है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कई मुद्दोें पर चर्चा की  

बैठक में देश की विदेश नीति, सुरक्षा तैयारियों, संभावित जोखिम और नागरिक सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा की गई। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच तनाव के चलते क्षेत्र में हालात और जटिल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में यह भी तय किया गया कि सरकार आवश्यकतानुसार रणनीति में बदलाव करेगी और वैश्विक हालात पर निरंतर निगरानी रखेगी ताकि भारत की सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति और आर्थिक हित सुरक्षित रहें। इस बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पश्चिम एशिया संकट को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी, जिसमें राज्य सरकारों के साथ समन्वय और सुरक्षा तैयारियों पर विचार किया गया।

ये भी पढ़े – गुवाहाटी में अमित शाह का भव्य रोड शो: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए प्रचार अभियान की जोरदार शुरुआत

  • west-asia-crisis-defense-minister-rajnath-singh-informal-meeting
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    38 साल पुरानी बैंक डकैती का हिसाब हुआ पूरा, 76 साल के आरोपी को 13 साल की जेल

    केरल के वायनाड में 1988 में हुई बैंक डकैती…

    दुर्गा पूजा ‘प्रीव्यू शो’ में करोड़ों का खेल: पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ED की छापेमारी

    कोलकाता में दुर्गा पूजा के ‘प्रीव्यू शो’ और पास…

    You Missed

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले