
रतलामछ करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है। यह प्रकरण बाछड़ा समुदाय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, समुदाय के प्रतिनिधि मंडल ने कुछ दिन पहले एसपी कार्यालय में ज्ञापन देकर शिकायत की थी कि 30 जनवरी को माननखेड़ा चौकी परिसर में घेराव के दौरान और 17 मार्च को रतलाम में हुए प्रदर्शन के समय शेरपुर ने समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि इस दौरान धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे समाज आहत हुआ। मामले की जांच के बाद रिंगनोद थाना पुलिस ने शेरपुर के खिलाफ डराने-धमकाने और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, इस सप्ताह शेरपुर के खिलाफ दर्ज हुआ यह दूसरा मामला है। इससे पहले पिपलोदा थाने में रास्ता रोकने के मामले में जीवन सिंह शेरपुर सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया था।समुदाय के लोगों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों से समाज की छवि प्रभावित हो रही है, इसलिए उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़े – रतलाम: एमडीएमए ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक जप्त
- ratlam-karni-sena-leader-jeevan-singh-sherpur-atrocity-act-case









Comments are closed.