रतलाम में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी

रतलाम:  शहर के पीएंडटी कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया. 

मृतक की पहचान राम सिंघाड़ निवासी गजनीखेड़ी के रूप में हुई है। राम सिंघाड़ रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके में किराए के मकान में रह रहा था और घटना के समय घर में अकेला था। सोमवार सुबह जब युवक काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक को शक हुआ। उन्होंने जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। भीतर जाने पर युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस और आसपास के लोगों को सूचना दी गई।

ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस ने MD ड्रग्स तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार, 500 ग्राम ड्रग्स जप्त

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया और परिजनों को भी सूचना दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। कमरे से पढ़ाई से जुड़ी कई किताबें भी मिली हैं। बताया जा रहा है कि उसने हाल ही में पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी और कुछ दिन पहले उसका फिजिकल टेस्ट भी हुआ था। युवक शादीशुदा था और उसकी पत्नी करीब एक महीने से मायके में रह रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़े – रतलाम में युवक की आत्महत्या: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान फांसी लगाकर की खुदकुशी

  • ratlam-youth-suicide-exam-preparation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    One thought on “रतलाम में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी”

    Comments are closed.

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना