
रतलाम: जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 29 मार्च 2026 की रात माननखेड़ा पुलिस चौकी के सामने फोरलेन रोड पर सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई।
भारी मात्र में ड्रग्स बरमाद
पुलिस ने सुमित बैरागी, प्रकाश गुर्जर और रिहान खान को पकड़कर उनके कब्जे से 500 ग्राम MD ड्रग्स जप्त किया। ड्रग्स की कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई गई है। आरोपियों के साथ बोलेरो पिकअप वाहन (MP46ZC7839) भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए है।
पुलिस विभाग ने की त्वरित से कार्रवाई
इस कार्रवाई में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उप निरीक्षक राजेश मालवीय, आरक्षक हर्षवर्धनसिंह जगावत, घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी, नरेंद्र सिंह, कृष्णपालसिंह, सुरेश उपाध्याय, जालमसिंह और शांतिलाल बामनिया की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस आरोपियों से जप्त MD ड्रग्स के स्रोत और नेटवर्क की पूछताछ कर रही है और आगे और भी कार्रवाई की संभावना है।
ये भी पढ़े – रतलाम में हादसा: अंगूर से भरा ट्रक पलटा, पुलिस की सूझबूझ से यातायात बहाल
- ratlam-police-md-drugs-bust-3-arrested-500g-seized







Comments are closed.