भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर जबेरा जनपद में भव्य आयोजन

बनवार/दमोह: भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जबेरा जनपद के बनवार, परस्वाहा और चोपरा चौबीसा सहित विभिन्न गांवों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से भरी शोभायात्राओं ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया।

बनवार में भव्य शोभायात्रा और महामस्तकाभिषेक

बनवार ग्राम में भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान महावीर की आकर्षक प्रतिमा को सुसज्जित पालकी में विराजित कर बड़े जैन मंदिर से पांडुक शिला तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत कर पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात छोटे मंदिर में भगवान का महामस्तकाभिषेक विधान एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए।

परस्वाहा में जन्मकल्याणक महामहोत्सव

जवेरा जनपद के ग्राम परस्वाहा में भी महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में पूजन-अभिषेक का क्रम चला। इसके बाद 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की प्रभात फेरी पूरे गांव में निकाली गई। जुलूस के दौरान प्रत्येक घर पर भगवान की आरती उतारी गई। कार्यक्रम का समापन तालाब के पास स्थित पांडुक शिला पर ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया।

चोपरा चौबीसा में श्रद्धापूर्वक आयोजन

ग्राम चोपरा चौबीसा में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा महावीर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर पहुंची, जहां भगवान का अभिषेक किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाजजनों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।इन सभी आयोजनों में जैन समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़े – दमोह/पथरिया: अवैध शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस ने जब्त की सैकड़ों पेटियां

  • jamera-grand-celebration-bhagwan-mahavir-swami-birth-anniversary
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना