कोरबा: बागेश्वर सरकार की हनुमंत कथा के दौरान मुस्लिम परिवार ने अपनाया सनातन धर्म

छतरपुर/कोरबा:   छत्तीसगढ़ के कोरबा में बागेश्वर सरकार की हनुमंत कथा के चौथे दिन दिव्य दरबार में एक मुस्लिम परिवार ने सनातन धर्म अपना लिया। अनवर खान, उनकी पत्नी हसीना और उनके दो पुत्रों ने मंच पर बागेश्वर सरकार और अन्य साधु-संतों के सामने धर्म परिवर्तन किया।

अनवर खान, जो ग्राम कोदवा, जिला बेमेतरा के निवासी हैं और ढाबा चलाते हैं, अपने पूरे परिवार के साथ वेद मंत्रों के साथ सनातन धर्म में शामिल हुए। पूरे परिवार को तिलक लगाया गया, गंगा जल से पवित्र किया गया और बागेश्वर धाम की भगवा पट्टिका पहनाई गई। परिवार के नए नाम रखे गए: अनवर खान नया नाम अर्जुन (आदर्श दास) सिंह, पत्नी हसीना नया नाम प्रिया सिंह, बड़े बेटे सैफ अली खान नया नाम संजय, छोटे बेटे समद नया नाम संतोष।

पूर्व संतोष सिंह ने कहा कि उन्होंने बिना किसी डर या दबाव के स्वेच्छा से अपने पूरे परिवार के साथ सनातन धर्म अपनाया है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें सनातन धर्म आकर्षक लगता था और उनके मित्र भी इसी धर्म से जुड़े थे। सनातन धाम में प्रवेश के बाद बागेश्वर सरकार ने संतोष को बालाजी का चित्र और साधु सीताराम की पुस्तक भेंट की। उन्होंने पंडाल में मौजूद लोगों से अपील की कि वे संतोष और उनके परिवार का समर्थन करें।

ये भी पढ़े – खजुराहो: बागेश्वर धाम में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य कन्या पूजन

  • korba-bageshwar-sarkar-muslim-family-converts-sanatan-dharma
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

    मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां