रतलाम: ज्ञानोदय अभियान के तहत स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था, विधायक निधि से 4 लाख की सहायता

रतलाम:  विद्यालयों को टाटपट्टी मुक्त करने के लिए चलाये जा रहे ज्ञानोदय अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी बढ- चढ कर सहयोग किया जा रहा है. जावरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने अपनी विधायक निधि से 4 लाख रुपए से अधिक की राशि स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर बेन्च की व्यवस्था हेतु स्वीकृत की है. 

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह व सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले के प्राथमिक विद्यालयों की दशा सुधारने एवं टाटपट्टी मुक्त बनाने के उद्देश्य से ज्ञानोदय अभियान चलाया जा रहा है. जावरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जावरा व पिपलौदा विकासखण्ड के 12 स्कूलों के लिए 4 लाख 9 हजार रुपए की राशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई है. क्षेत्र के माननखेड़ा मा वि, ईजीएस क्र 1 व क्र 2, प्रा.वि. रूपनगर, धतरावदा, मोकाखेड़ा, मन्याखेड़ी, रीछादेडा, बडायला माताजी, जाम्बुडाबरा, झांतला व भाकरखेड़ी स्कूलों में छात्र छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर व्यवस्था प्रदान की गई. 

ये भी पढ़े – रतलाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

  • ratlam-schools-furniture-arrangement-legislative-fund-assistance
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    बल्देवगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र की…

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना