
ग्वालियर: जिला प्रशासन द्वारा आयोजित पुस्तक मेले में किताबों की एमआरपी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अभिभावकों की शिकायत पर आदर्श स्टेशनरी के संचालक धनराज सेवानी और कंगारू इंटरनेशनल स्कूल के संचालक उदित गायकवाड़ के खिलाफ गोला का मंदिर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
जांच में पाया गया कि कई किताबों की असली एमआरपी को ब्लैक इंक से मिटाकर अधिक कीमत प्रिंट कर दी गई थी और अभिभावकों को 10 प्रतिशत डिस्काउंट के नाम पर ज्यादा दामों में किताबें बेची जा रही थीं। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई करते हुए अन्य दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी दी है।
- gwalior-book-fair-mrp-fraud-case-stationery-operator-school-management










