
मंदसौर: शामगढ़ थाना क्षेत्र के विशनीया गांव मे शादी के सरप्राइज गिफ्ट के बहाने कलयुगी पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला, हमले मे पति गंभीर घायल जिसका राजस्थान के कोटा मे उपचार जारी है. शामगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपने ही पति पर जानलेवा हमला करने वाली आरोपी पत्नी मनीषा को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है.
ग्राम बिशन्या निवासी फरियादी सूरजसिंह ने हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने खाने में नशीली दवा खिलाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर उसके हाथ-मुँह बांधकर कैंची व चाकू से गले और सीने पर हमला किया. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला इस शादी से खुश नहीं थी और उसने ‘गिफ्ट’ देने के बहाने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया. पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर जैल भेज दिया है.
ये भी पढ़े – मंदसौर: 24 घंटे के भीतर अंधे हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- mandsaur-wife-attacks-husband-surprise-gift-scissors-knife










