खजुराहो: व्यापारियों-उद्यमियों की बैठक; व्यापार कल्याण और औद्योगिक विकास पर चर्चा

छतरपुर:  खजुराहो नगर पालिका परिषद सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन, व्यापारियों और उद्योगपतियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों के कल्याण, केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों और वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई।

बैठक में सुनील सिंघी ने कहा कि वैश्विक युद्ध और टैरिफ संकट जैसी परिस्थितियों के बावजूद केंद्र सरकार देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड भारत सरकार के नौ विभागों के साथ समन्वय कर व्यापारियों के हित में काम कर रहा है और जिला स्तर पर भी ऐसे बोर्ड बनाने की योजना है।

ये भी पढ़े – खजुराहो: राम मोहन नायडू ने किया 57 हवाई अड्डों पर जन सुविधाओं का वर्चुअल शुभारंभ

एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक प्रतुल चंद सिन्हा ने बताया कि राज्य स्तर पर भी व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की प्रक्रिया चल रही है और मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने “रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव” की पहल का भी उल्लेख किया।

बैठक में व्यापारिक संगठनों ने जीएसटी सुधारों से मिले लाभों की सराहना की। वहीं उद्यमियों ने फर्नीचर क्लस्टर के विकास और एमएसएमई विभाग की नियमित बैठकें आयोजित करने का सुझाव दिया। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक गुंजन जैन ने इस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

इस दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट विनी अग्रवाल ने ओडीओपी योजना और निर्यात को बढ़ावा देने के सुझाव दिए। बैठक में एसडीएम राजनगर विशा माधवानी ने व्यापारियों से सड़क किनारे अतिक्रमण न करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों और व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

ये भी पढ़े – खजुराहो: विश्व धरोहर मंदिरों के बीच निर्माण कार्य से उठे गंभीर सवाल

  • khajuraho-business-meeting-trade-welfare-industrial-development-discussion
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना