मध्य प्रदेश में अचानक मौसम का कहर: टीकमगढ़ में भारी ओलावृष्टि से फसलें खतरे में

टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बुधवार रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। देर शाम आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि शुरू हो गई। जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर कुंडेश्वर के आसपास स्थित खिरिया, चरपुवां और हरपुरा गांव इस ओलावृष्टि की चपेट में आ गए।

तेज बारिश और बड़े-बड़े ओलों की बरसात से कुछ ही देर में सड़कें सफेद चादर से ढक गईं। गांवों और खेतों में भी ओलों की मोटी परत जम गई, जिससे अचानक सर्दी का अहसास होने लगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि घरों की छतों और टीन शेड पर ओलों की तेज आवाज लंबे समय तक गूंजती रही।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ में पशु आहार निर्यात पर रोक: कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय का बड़ा फैसला

इस दौरान कुंडेश्वर-महरौनी रोड पर चल रहे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर जमा ओलों की वजह से फिसलन बढ़ गई, जिससे कई वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। अचानक बदले मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया, क्योंकि दिनभर मौसम सामान्य बना हुआ था।

ग्रामीणों ने बताया कि ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका है। हालांकि नुकसान का सही आकलन अभी नहीं हो पाया है, लेकिन किसान फसलों की स्थिति को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बदलते मौसम के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसे हालात बन रहे हैं।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़: पपौरा जी में 8 से 13 अप्रैल तक पंचकल्याणक महामहोत्सव, आचार्य विशुद्धसागर जी का होगा आगमन

  • madhya-pradesh-tikamgarh-hailstorm-crop-damage
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना