सागर: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हनुमान प्राकट्योत्सव में लिया भाग, हजारों श्रद्धालुओं ने की भागीदारी

सागर: मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को हनुमान प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर सागर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्र की जनता के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

मंत्री राजपूत ने अपने दिन की शुरुआत सागर स्थित श्री बालाजी मंदिर धर्माश्री से की, जहाँ उन्होंने हनुमान जी के दर्शन कर आरती की। इसके बाद वे ग्राम सीहोरा पहुंचे, जहां हनुमान प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंत्री ने आमजन के साथ मिलकर धर्म लाभ लिया और भक्तिमय माहौल में सभी का अभिवादन किया।

ये भी पढ़े – मध्य प्रदेश: सागर जिले में युवा दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विवाह के परिधान में पाए गए शव

सागर के लक्ष्मीपुरा वार्ड स्थित श्री सिद्ध देव सिद्धेश्वर चम्पाबाग में आयोजित चल समारोह में मंत्री ने आयोजकों की प्रशंसा की और कहा कि हनुमान जी त्याग, सेवा और पराक्रम की प्रतिमूर्ति हैं। ऐसे आयोजन न केवल आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत बनाते हैं।शाम को मंत्री राजपूत लखेरा धाम, राहतगढ़ पहुंचे और भव्य महाआरती में शामिल हुए। महाआरती के दौरान पूरा क्षेत्र ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे।

मंत्री ने मीडिया और जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है।इन आयोजनों में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, विधायक शैलेंद्र जैन, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, नेवी जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – सागर: एमपी में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

  • sagar-minister-govind-singh-rajput-hanuman-prakatya-utsav-participation
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मध्य प्रदेश: सागर जिले में युवा दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विवाह के परिधान में पाए गए शव

    सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।…

    आगे पढ़ें
    सागर में 2026-27 शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ: ‘प्रवेश उत्सव’ के साथ नई उम्मीदें

    सागर: 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत ‘प्रवेश उत्सव’ के साथ की गई।…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश