छतरपुर: बागेश्वर धाम के पास बनेगा आधुनिक फ्लाईओवर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

छतरपुर:  बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर के टी-जंक्शन पर बढ़ते ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को देखते हुए यहां फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। करीब ₹33.14 करोड़ की लागत से बनने वाला यह आधुनिक फ्लाईओवर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत देगा। 

बागेश्वर धाम छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां हर मंगलवार-शनिवार और विशेष आयोजनों के दौरान हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। लगातार बढ़ती भीड़ और वाहनों के दबाव के कारण तिराहे पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।

इसी समस्या के समाधान के लिए बागेश्वर धाम तिराहे पर टी-जंक्शन फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। यह फ्लाईओवर आधुनिक डिजाइन के साथ बनाया जा रहा है और इसके करीब 18 महीने में पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। फ्लाईओवर बनने के बाद बागेश्वर धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय वाहनों को सुगम आवागमन मिलेगा। साथ ही तिराहे पर लगने वाले ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े – छतरपुर पुलिस की तत्परता: परिजनों से बिछड़े 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित लौटाया

  • chhatarpur-bageshwar-dham-flyover-construction-traffic-relief
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू