छतरपुर पुलिस की तत्परता: परिजनों से बिछड़े 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित लौटाया

छतरपुर: बमीठा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में परिजनों से बिछड़े 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित तलाश कर उसके परिवार को सौंप दिया। थाना बमीठा क्षेत्र के ग्राम खुड़न में एक 10 वर्षीय बालक रात के समय अपने परिजनों से बिछड़ गया था। परिजनों ने व्याकुल अवस्था में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बमीठा के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तत्काल क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू कर दिया। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से आसपास के थानों को भी सूचना दी गई।

लगभग एक घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस टीम ने बालक को ग्राम इमलया खेत के कच्चे रास्ते से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह अपने मामा के गांव जा रहा था, लेकिन रास्ता भटक गया था।पुलिस ने बालक को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे को सकुशल पाकर परिजनों ने छतरपुर पुलिस का आभार जताया। पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक जिले में आयोजित मेलों और साप्ताहिक बाजारों में 65 से अधिक बिछड़े बालक-बालिकाओं को उनके परिजनों से सुरक्षित मिलवाया जा चुका है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, सहायक उप निरीक्षक उमेश सिंह, प्रधान आरक्षक महेंद्र गुप्ता सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – छतरपुर: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया हनुमत यज्ञ, हनुमान जयंती पर भक्तिमय हुआ बागेश्वर धाम

  • chhatarpur-police-reunite-missing-10-year-old-boy
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कचरा प्रसंस्करण केंद्र का किया निरीक्षण: 3 आर पार्क और कंपोस्ट बिक्री केंद्र बनाने के निर्देश

    छतरपुर/ अमित अवस्थी: कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सोमवार को…

    आगे पढ़ें
    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया